ब्रह्माकुमारीज़  द्वारा किया गया विश्व शांति शिव यात्रा का शुभारंभ!

0

राजयोगिनी बीके गीता,योगी सागर नाथ,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,श्रीगोपाल नारसन व पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने दिखाई झंडी

रुड़की-ब्रह्माकुमारीज़ रुड़की द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज से विश्व शांति शिव यात्रा का शुभारंभ दक्षिण सिविल लाइन्स ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र से किया गया।राजयोगिनी बीके गीता,योगी सागर नाथ,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन व पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने शिव ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया।राजयोगिनी बीके गीता ने इस अवसर पर महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में बताया और कहा कि महाशिवरात्रि वास्तव में अपने विकारों को समाप्त कर पतित से पावन बनने का महान पर्व है।इसी संदेश को लेकर ब्रह्माकुमारीज़ संस्था से जुड़े भाई बहन रुड़की महानगर के साथ साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर आमजन को शांति,सदभाव, भाईचारा और आध्यात्म का संदेश दे रहे है।साथ चल रहे शिव संदेश रथ के माध्यम से डिस्प्ले द्वारा भगवान शिव व महाशिवरात्रि से जुड़े ईश्वरीय ज्ञान से भी परिचित कराया जा रहा है।इस यात्रा में स्कूटर-मोटरसाइकिलों द्वारा संस्था से जुड़े भाई बहन भागीदारी निभा रहे है।यह शिव यात्रा आज दक्षिण सिविल लाइन्स रुड़की से शुरू होकर शेरपुर,बेलड़ी,भारापुर,नगला इमरती ,ढंढेरा होते हुए रुड़की पहुंची।इस अवसर पर बीके दीपिका, बीके पारुल,बीके सपना,सीमा गुप्ता,अमरेश ,रेखा,नवीन त्यागी, सतीश भाई,कृष्ण छाबड़ा,शिव कुमार, मुकेश कुमार सिंह,अमर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here