Sunday, October 25, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हज के लिए भारत-सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय समझौता

हज के लिए भारत-सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय समझौता

इस साल 1.75 लाख लोग कर सकेंगे यात्रा, पीएम मोदी ने जताई खुशी

नई दिल्ली-भारत के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। हज के लिए भारत और सऊदी अरब ने एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत 2025 में नई दिल्ली को वार्षिक हज यात्रा के लिए 1,75,025 हजयात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर इसकी जानकारी दी।
भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने जेद्दा में सऊदी हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया के साथ हज समझौते 2025 पर हस्ताक्षर किए।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘इस साल हज के लिए सऊदी हज और उमरा मंत्री राबिया के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। भारत के लिए हज 2025 का कोटा 1,75,025 यात्रियों का तय किया गया। हम अपने हज यात्रियों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया से मुलाकात के दौरान हमने हज 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और भारतीय हज यात्रियों के लिए अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने पर विचार किया। इससे हमारे द्विपक्षीय संबंधों को भी मजबूती मिलेगी।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारत से हज यात्रियों के लिए उत्साहजनक खबर है। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img