Thursday, October 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दून की गलियों में आतंक फैला रहे 50 हजार आवारा कुत्ते

दून की गलियों में आतंक फैला रहे 50 हजार आवारा कुत्ते

आवारा कुत्तों का आतंक दून की गलियों से निकलकर निगम के सदन तक पहुंच चुका है। निगम के अनुसार शहर में 50 हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं। कुत्तों का सबसे अधिक आतंक देहराखास, डालनवाला, अधोईवाला, करनपुर, नालापानी, कारगी, बंजारावाला, पलटन बाजार, लालपुल, टर्नर रोड, सुभाष नगर, रेसकोर्स, वसंत विहार, आर्यनगर, केवल विहार, कौलागढ़, एमडीडीए कॉलोनी, तिलक रोड, खुड़बुड़ा, वसंत विहार  और पटेलनगर में है।

पार्षदों का कहना है नगर निगम कोई ऐसी ठोस नीति बनाए जिससे आवारा कुत्तों के आतंक से निजात मिल सके। निगम के लिए इस दिशा में कदम उठा पाना आसान नहीं है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और पशु क्रूरता अधिनियम में सख्त प्रावधान हैं। इधर, पार्षदों ने यह मुद्दा सदन में उठाया सभी सहमत नजर आए। शहर के विभिन्न मोहल्लों में रहने वालों का कहना है कि तरीका कुछ भी हो, शहर में कुत्तों का आतंक कम होना चाहिए।

पार्षदों ने सदन में यह मुद्दा ऐसे ही नहीं उठाया है, यह वास्तव में दून की बड़ी समस्या है। शहर की तमाम कॉलोनियों में शाम होते ही आवारा कुत्ते आतंक मचाने लगते हैं। आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने में नगर निगम नाकाम साबित हो रहा है। दून में एबीसी कार्यक्रम चल रहा है, आवारा कुत्तों की शिकायतें और डाग बाइट के मामले यहां बड़े पैमाने पर आ रहे हैं।

देहरादून शहर के अलावा मसूरी, डोईवाला, हरबर्टपुर, विकासनगर, सेलाकुई और ऋषिकेश में भी कुत्ते आतंक मचा रहे हैं। दून में हर तीन माह में एंटी रेबीज वैक्सीन की करीब तीन हजार डोज मंगाई जाती हैं, जो कि माह के अंत तक समाप्त हो जाती हैं। नगर निगम के अधिकारी कहते हैं कि सड़कों पर कुत्तों के पिल्लों की संख्या काफी कम हुई है। आने वाले एक-दो साल में नसबंदी का असर देखने का मिलेगा।

दून में खतरनाक नस्लों के कुत्ते बड़ी संख्या में हैं। पिटबुल, बॉक्सर, रॉटबिलर, डाबरमैन जैसी नस्ल के कुत्ते खूब पाले जा रहे हैं। निगम के मुताबिक दून में पांच हजार से अधिक पालतू कुत्ते हैं। दून अस्पताल में डॉग बाइट के मामलों में पालतू कुत्तों के शिकार लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img