मंगलौरमेरठ

मंगलौर की महिला चिकित्सक को राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल

मंगलौर (अरसलान सादिक) नगर की महिला चिकित्सक सबीहा अंजुम को उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी पटेल ने चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय मेरठ के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्रदान किया | डाक्टर सबीहा अंजुम विश्व विद्यालय के एम. एस. कोर्स की विद्यार्थी थी | महिला प्रसूति विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने ऑब्सट्रक्टिव व जायनाकोलोजी में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये हैं | जिसके लिए उनको गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है | डाक्टर सबीहा अंजुम नगर में अपने पति डाक्टर मुहम्मद अहमद फारूकी के साथ ही प्रैक्टिस करती हैं |डाक्टर सबीहा अंजुम की सफलता पर स्थानीय विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी, भाजपा नेता जमीर हसन अंसारी, ठेकेदार खलील अहमद, आप नेता अमजद उस्मानी, बसपा नेता खालिद काज़मी आदि ने बधाई दी है |

गोल्डन टाइम्स डाक्टर सबीहा अंजुम की कामयाबी पर उनको बधाई देता है और उनके सुनहरे फ्यूचर के लिए दुआ करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *