मुंबई

सुपुर्द-ए-खाक हुए बाबा सिद्दीकी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित गुट के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब इस हत्याकांड में तीसरे संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। वह उन साजिशकर्ताओं में से एक है, जिसने शुभम लोनकर के साथ मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था। धर्मराज कश्यप पुलिस की गिरफ्त में है जबकि शिवकुमार अभी फरार है।

बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर ही हमलावरों द्वारा उनके ऊपर फायरिंग की गई, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मुंबई के मरीन लाइंस स्टेशन के पास बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया गया। बारिश के बीच बाबा सिद्दीकी का जनाजा उनके घर से निकला, वहां पर जनाजे को राजकीय सम्मान दिया गया। सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए पुलिस ने सुपुर्द-ए-खाक के दौरान केवल परिवार और करीबी लोगों को ही अंदर एंट्री दी जाएगी।

पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस मुंबई के किला कोर्ट लेकर गई है। यहां पर पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों के लिए 14 दिन की रिमांड की मांग की है। वहीं आरोपियों में से एक धर्मराज कश्यप ने अपने आप को नाबालिग बताया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक आरोपी के आधारकार्ड में उसकी उम्र 21 साल है। आरोपी और उसके वकील के बार-बार कहने पर पुलिस उसकी अस्थि जांच के लिए तैयार हो गई है।

आज सुबह ही लॉरेंस गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ली। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे करीब दो महीने से उनकी रेकी कर रहे थे। इस घटना के बाद सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को 28 जिंदा कारतूस मिले हैं। सिद्दीकी को करीब 15 दिन पहले मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें Y लेवल की सुरक्षा मिली थी। मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *