इसरो का PSLV-C62 मिशन चर्चा में
नई दिल्ली/श्रीहरिकोटा, 12 जनवरी 2026।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वर्ष 2026 के अपने पहले बड़े अंतरिक्ष मिशन PSLV-C62 को लॉन्च करने की तैयारी पूरी की। इस मिशन के तहत DRDO के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-N1 सहित कई भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा जाना था। इस मिशन को भारत की अंतरिक्ष निगरानी क्षमता और वैश्विक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।




